फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झोलाछाप और उसकी पत्नी सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी में संचालित क्लीनिक को सील करने के बाद झोलाछाप और उसकी पत्नी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव रूदायन निवासी धीरेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी ने बीते सोमवार की रात 11 बजे शिशु को जन्म दिया था। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने नर्सिंग होम के झोलाछाप चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। जिससे शिशु की मौत हो गई। शिशु के पिता की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप छत्रपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि दूसरी तहरीर नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने दी। उन्होंने गांव में नेहा क्लीनिक का भी गलत तरीके से संचालन किए जाने की बात कही थी। इनकी तहरीर पर नेहा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों फरार हैं। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें