फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हैंडीक्राफ्ट दुकानदार से मारपीट में तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। मोहल्ला नवाब खेल सरायतरीन में 14 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे तीन भाइयों ने दुकानदार से मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाहर सैनी सरायतरीन निवासी मोहम्मद शोएब का आरोप है कि 14 सितंबर की शाम 4:30 बजे वह अपनी हैंडीक्राफ्ट की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ला मंगलपुरा सरायतरीन निवासी तय्यब, शुएब और तिरंगा गली मोहल्ला मंगलपुरा सरायतरीन निवासी राहत आए और दुकान में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। बचाव को आए छोटे भाई के साथ भी मारपीट की। शोर होने पर आसपास के लोगों को आते देख जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हयातनगर थाना पुलिस ने मोहल्ला मंगलपुरा सरायतरीन निवासी तय्यब, शुएब और तिरंगा गली मोहल्ला मंगलपुरा सरायतरीन निवासी राहत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें