फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने में मां-बाप पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। एसपी के आदेश पर असमोली पुलिस ने बेटे को आत्म हत्या के लिए उकसाने में उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुत्रवधू सविता की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

सविता ने एसपी को बताया कि 5 मार्च-2025 को उसकी शादी बेला गांव निवासी विशाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से विशाल के माता-पिता तंग करने लगे। अनावश्यक बातें करते हुए परेशान करने लगे। विरोध करने पर प्रताड़ित किया। सात जून को घर में विवाद हुआ तो क्लेश ज्यादा हो गया। इसके बाद उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाया। क्षुब्ध होकर उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी के आदेश पर रामकुंवर और शकरवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें