फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नगला में सरकारी भूमि पर मजार व सरकारी शौचालय बना मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदर तहसील के गांव नगला में मंगलवार को सरकारी भूमि की पैमाइश की गई। नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में टीम ने पैमाइश पूरी की। पैमाइश के दौरान भूमि पर मजार और सामुदायिक शौचालय बना मिला है। जिसकी रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को सौंपी गई है। अफसरों के आदेश पर अब आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कल्कि सेना निष्कलंक दल के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष त्यागी ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। जिसके बाद तहसीलदार ने टीम का गठन किया। इस टीम ने मंगलवार को नक्शे और फीता डालकर पैमाइश की। टीम के प्रभारी नायब तहसीलदार दीपक जुरैल ने बताया कि गाटा संख्या 68/3 की 0.117 हेक्टेयर बंजर भूमि की पैमाइश की गई। इस जमीन पर महबूल्ला शाह की मजार और सरकारी धन से बना एक शौचालय मिला है। पैमाइश पूरी कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। प्रथम दृष्टया यह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें