फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: करंट से युवक की मौत मामले में जेई और लाइनमैन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। काशीपुर गांव में खेत पर थ्रेशर मशीन से मक्का निकालने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) और लाइनमैन के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई पिता की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन

काशीपुर गांव निवासी अमन (22) 18 जून को मोहल्ले के किशोर मोनू के साथ खेत पर थ्रेशर मशीन से मक्का निकलवाने जा रहा था। आरोप है कि खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटकी हुई थी और थ्रेशर मशीन उसके संपर्क में आ गई, जिससे मशीन में करंट दौड़ गया।
हादसे में अमन और मोनू करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोनू का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक के पिता अमर सिंह ने थाना जुनावई में शिकायत दर्ज कराते हुए बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित जेई और काशीपुर क्षेत्र के लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें