सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बहेटा जयसिंह में मंगलवार की शाम 7 बजे गांव के ही चार लोगों ने होली चौक के नजदीक में गाली-गलौज मारपीट पत्थर फेंकने और जाति सूचक शब्द के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बहेटा जयसिंह निवासी शुगम का आरोप है कि मंगलवार की शाम 7 बजे अपने भाई गुड्डू और साले ओमवीर के साथ बहेटा चौराहे से अपने गांव आ रहा था तो रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने होली चौक पर रोक कर गाली-गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बमुश्किल तीनों लोग अपनी जान बचाकर मौके से भाग तब जाकर जान बच पाई। 7:30 बजे बहजोई से बर्तन की दुकान बंद कर घर आ रहे सुमित को रास्ते में घेर कर चार लोगों ने मारपीट कर मामूली घायल कर दिया। और जाति सूचक शब्दों का उपयोग करने लगे घटना की सूचना थाना पुलिस को भी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की है कोतवाली पुलिस को चार लोगों के खिलाफ देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की है क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि घर जा रहे तीन लोगों को रास्ते में रोक कर गाली-गलौज मारपीट और जाति सूचक शब्द के मामले में पीड़ित की तहरीर पर गांव बहेटा जयसिंह निवासी अभी राज अमित और डम्पी राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।