सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निबौरा में बुधवार की शाम चार बजे कूड़ा डालने को लेकर गाली-गलौज करके मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव निबौरा के निवासी शिवनारायण यादव ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम चार बजे कूड़ा डालने के लिए गया था। तभी गांव के ही नरेश और उनके तीन बेटे ने बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि नरेश, सोनू, छोटे और नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद