फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के प्रयास में 40 दिन बाद चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। मैढ़ौली गांव में दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने का प्रयास के 40 दिन बाद चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित ऋषिपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते एक सितंबर को सुबह करीब 9:50 बजे उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली मकान के मुख्य द्वार पर खड़ा था। गांव के ओमवीर, सुगढ़पाल, दुर्वेश और विजयपाल ने मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने का प्रयास किया।
ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज सुनकर ऋषिपाल की पत्नी रूपवती और पुत्रवधू सुमन घर के दरवाजे पर पहुंची। उन्होंने चोरों को देखकर जोर-जोर से शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपियों का पीछा करने लगे। ग्रामीणों को पीछे आता देख आरोपी घबरा गए और गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया। पीड़ित ऋषिपाल के अनुसार, पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें