फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने में पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 30 Nov 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई घटना के 27 दिन बाद हुई है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 6 महीने पूर्व हयातनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से बेटी की शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल के परिजन दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को घर से बाहर निकालने की धमकी देने लगे। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने जेठ पर बेटी से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि विशेष, सावित्री , गगनदीप, अमन और सोमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें