फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आशा से गाली-गलौज और खींचतान में तीन महिला समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 12 Oct 2024 05:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनैटा में चार अक्तूबर दोपहर सर्वे करते वक्त आशा के साथ रास्ते में कपड़े खींचना और गाली-गलौच करने में तीन महिलाएं समेत आठ लोगों को भारी पड़ गया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनैटा निवासी आशा देवी स्वास्थ्य विभाग में आशा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार अक्तूबर दोपहर में आईडी का सर्वे गांव में कर रही थी। रास्ते में गांव के ही महिलाओं और पुरुष ने कपड़े खींचने शुरू किए विरोध करने पर गंदी-गंदी गाली दीं। बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई लेकिन फिर सुनवाई नहीं हुई। इस पर मामला डीएम के समक्ष पहुंचा। अब डीएम के आदेश पर पुलिस ने आशा की तहरीर के आधार पर गांव बमनैटा निवासी रोहताश, देवराज, जानकी, सरिता, प्रवेश, शशि कपूर, भूरी और सपना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें