गुन्नौर। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। विद्यालय की मेस में बनने वाले खाने की गुणवत्ता चेक की। साथ ही छात्रों के साथ भोजन किया। परिसर में गंदगी होने पर नाराजगी जताई।
शुक्रवार को डीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में गंदगी देख नाराजगी जताई। मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय के अंतर्गत साफ सफाई के प्रति जागरूक करने और सफाई व्यवस्था को ठीक रखने के निर्देश दिए। इसके बाद विद्यालय की मेस का भी निरीक्षण किया। बच्चों के साथ भोजन करते हुए खाने की गुणवत्ता को चेक किया। साथ ही भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देशित किया। वहीं डीएम ने सीडीपीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कार्यालय के बाहर गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। पोषाहार की जांच कराने को लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एसडीएम गुन्नौर दीपक चौधरी आदि रहे।