मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने किशोर के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है। गांव शेरुआ धर्मपुर निवासी संजय का पुत्र दीपांकर उर्फ दीपू (15) 25 अगस्त को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इस मामले में पिता ने थाने में तहरीर दी।
बताया कि बच्चे को आखिरी बार किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ जाता देखा गया था। पुलिस ने गांव तक आने जाने वाले रास्तों पर मौजूद घरों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया बच्चे की तलाश में वह बेटे के सभी दोस्तों के साथ रिश्तेदारों को भी अवगत कराया है। इस मामले में पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।