फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक करोड़ की लागत से बने ओवरहैड टैंक के निर्माण में गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका क्षेत्र में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में मानकों की अनदेखी और गड़बड़ी है। वहीं योजना के अंतर्गत करेली रोड पर करीब एक करोड़ की लागत से बने ओवरहैड टैंक के निर्माण में गड़बड़ी सामने आई है। पानी भरते ही टैंक की तली में जगह जगह सीलन आने लगी है। यह टैंक की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा रही है। वही जलनिगम इसे मामूली बात कहते मरम्मत कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन




चंदौसी नगर पालिका में अमृत योजना के तहत करीब 56 करोड़ की पेयजल योजना पर काम हुआ है। इस योजना में शहर गली मोहल्लाें में करीब 170 किलोमीटर की पेयजल पाइप लाइन और पांच ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। इनमें करेली रोड पर 1750 किलोमीटर का एक ओवरहैड टैंक बनाया गया है। पिछले दिनों जलनिगम ने टेस्टिंग के लिए ओवरहैड टैंक में पानी भर गया है और पेयजल पाइन की जांच करने लगी। टेस्टिंग में ही ओवरहैड टैंक की गुणवत्ता की पोल खुल गई। ओवरहैड टैंक की तली में कई स्थानों पर सीलन आने लगी। इससे लगातार पानी भरा रहने से सीलन से धीरे धीरे पानी की बूंदे टपकने लगती है। जलनिगम और नगर पालिका इस सामान्य मान रहे हैं। निर्माण होते ही टैंक की तली में नमी आना उसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।



पाइप लाइन शहर वासियों के लिए बनी नासूर
नगर पालिका में जलनिगम की ओर से 170 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। पहले यह परियोजना तीन साल के बजाए छह साल में पूरी हुई। अब टेस्टिंग के नाम पर जगह जगह से सड़क खोदी जा रही है। निर्माण में धांधली की गई, इसके अलावा अब बार बार सड़क खोदकर पालिका को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। साथ ही आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें