फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने में पत्नी समेत दो पर केस

Sat, 28 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में बुधवार शाम जंगल में फंदे से लटके मिले चंद्रपाल (25) के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत दो पर केस दर्ज किया है। मृतक के पिता श्योराज ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनके बेटा चंद्रपाल का अपनी पत्नी प्रीति से झगड़ा हो गया था। झगड़े के समय प्रीति ने फोन करके अपने बहनोई को बुला लिया और फिर दोनों ने मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट की। बाद में पत्नी को साथ लेकर चला गया। पत्नी और साडू की मारपीट से अपमानित चंद्रपाल ने बुधवार की शाम जंगल में फंदे पर लटककर जान दे दी। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि मृतक के पिता श्योराज की तहरीर पर पत्नी प्रीति निवासी गांव लहरारतू और अमरोहा जनपद के थाना रहरा के गांव दौरारा निवासी गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें