फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 53 लाख के गबन में एसबीआई के पूर्व शाखा प्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा

Sun, 11 Feb 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/बबराला (संभल)। बबराला की एसबीआई शाखा में 2017 से 2019 के बीच तैनात रहे शाखा प्रबंधक ने दो लोगों के साथ मिलकर करीब 53 लाख रुपये का गबन किया। वर्तमान शाखा प्रबंधक की तहरीर पर गुन्नौर पुलिस ने आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धन के दुरुपयोग के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के नगर बबराला के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक उमेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर की ओर से तत्कालीन शाखा प्रबंधक कपिल कुमार अगस्त 2017 से जून 2019 तक के कार्यकाल की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक कपिल कुमार ने थाना धनारी के गांव कीरतपुर निवासी चंद्रपाल, गांव सुनवर सराय निवासी ताराचंद्र के साथ मिलकर बैंक शाखा में वित्तीय अनियमितता की है। दोनों आरोपियों ने पहले से अन्य बैंकों के पास केसीसी लोन पर बंधक जमीन पर दोबारा से केसीसी लोन करा दिया। शाखा प्रबंधक के साथ मिलकर आरोपियों ने केसीसी जमा नहीं किया और जमीनों को बेच दिया है। वही आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों के खाते से बिना हस्ताक्षर के ही पैसे निकाल लिए। विद्युत डिवीजन बबराला की ओर से बिल कलेक्शन करके जमा कराई गई धनराशि का गबन कर लिया और उसे खातों में जमा नहीं कराया। इन सभी मामलों में करीब 53 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। वर्तमान शाखा प्रबंधक की तहरीर पर एसपी के आदेश पर गुन्नौर पुलिस ने आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक कपिल कुमार ने थाना धनारी के गांव कीरतपुर निवासी चंद्रपाल, गांव सुनवर सराय निवासी ताराचंद्र के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 468 471 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें