फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धरना स्थल पर बुजुर्ग की हालत बिगड़ी

Sun, 11 Feb 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील के गांव भटौला में गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाने की मांग के लिए भाकियू असली का अनिश्चितकालीन धरना 18वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। भाकियू असली के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन पर किसानों की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। साथ ही आंदोलन करने की रणनीति पर विचार किया है।
विज्ञापन

महासचिव सुलेमान ने कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग किसान गंगा शरण निवासी भटोला की अचानक तबियत बिगड़ गइ थी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कहा कि धरना प्रदर्शन का प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। किसानों ने कड़ाके की सर्दी से धरना शुरू किया है। यदि किसी प्रदर्शनकारी के साथ कोई हादसा होता है तो शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। कहा कि 17 फरवरी से एक्सप्रेस-वे का कार्य बंद कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था भी किसानों की मांग को नजरअंदाज कर रही है। किसानों का लगातार शोषण किया गया है। अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, हाजी महबूब, चंद्र प्रकाश, मोहम्मद दिलशाद, जाकिर हुसैन, मुकेश जाटव, कृपाल सिंह, गंगा शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें