फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मां की गैर इरादतन हत्या में बेटे के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में खेत से घास लेकर लौट रही भूरी देवी पत्नी जयपाल को उसके बेटे सत्यवीर ने धक्का देकर गिरा दिया था। इससे उसके सिर में चोट लगी थी। जिसके बाद भूरी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

यह घटना 14 अगस्त को दिन में 12 बजे के करीब की है। सत्यवीर के भाई व भूरी के दूसरे बेटे रिंकू ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिंकू ने दी तहरीर में कहा था कि 14 अगस्त को उसकी मां भूरी खेत से घास लेकर घर लौट रही थी।
मां और भाई में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान भाई ने मां को धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसके सिर में चोट लगी। चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सत्यवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें