फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो घंटे कलेक्ट्रेट में बिजली नहीं आई, बिजली विभाग से खफा दिखे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ जिस समय बैठक शुरू की। उसी समय कलेक्ट्रेट को आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर फुंक गया। आनन फानन में जनरेटर चलाया गया। जनरेटर की इतनी क्षमता नहीं थी कि वह कलेक्ट्रेट की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रख सके। इसी दौरान फॉल्ट हो गया और कुछ तार में आग लग गई। प्रशासन के अधिकारियों ने सभागार की लाइन को छोड़कर अन्य लाइन में की जानी वाली आपूर्ति को काट दिया। करीब दो घंटे तक कलेक्ट्रेट में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। बिजली विभाग की किसी कार्यकर्ता ने शिकायत भी की थी। इससे भी डिप्टी सीएम खफा हो गए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जाए और शासनादेश के अनुसार मिले बिजली

भाजपा नेता राजेश सिंघल ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने मांग उठाई है कि संभल में चौबीय कोसीय परिक्रमा होती है। इसका करीब 50 किलोमीटर मार्ग जर्जर है। इस मार्ग का निर्माण कराया जाए। साथ ही उन्होंने बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाया है। कहा है कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। शहरी और ग्रामीण इलाके के लोग परेशान हैं। शासनादेश के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग की गई है। संभल को पर्यटन नगरी घोषित किए जाने और पीएसी बटालियन की स्थापना कराने और पुराने मंदिरों का निर्माण कराने की भी मांग की है। वहीं भाजपा नेता हरेंद्र सिंह रिंकू ने छुट्टा पशुओं को संरक्षित कराने की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह अगले दौरे पर आएं तो छुट्टा पशुओं की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें