संभल। हजरतनगर गढ़ी गांव में शनिवार की रात करीब दस बजे दो पक्षों में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने एक पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने तलवार व अन्य धारदार हथियारों से घायल किया। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि बाबू ने तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका भाई वाहिद व आबिद साढ़े नौ बजे के करीब दुकान बंद करके घर आ रहे थे। इस दौरान मदरसे के सामने फैजान, जीशान, शाहिद व ताहिर आदि ने रोक लिया। जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसमें आबिद व वाहिद को चोट लगी। बीचबचाव में आए शहजान और समीर के साथ भी मारपीट की गई। बाद में लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर फैजान, जीशान, शाहिद, ताहिर, तौकीर और समी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।