फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट में प्रधान, पूर्व प्रधान समेत पांच नामजद और अज्ञात पर केस

Fri, 23 May 2025 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा सोनक में बृहस्पतिवार को प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्रधान समेत पांच को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कैलादेवी थाने के उप निरीक्षक जतिन कुमार की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। जितिन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि छह-सात अज्ञात लोग गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पथराव के साथ फायरिंग हुई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
उप निरीक्षक जतिन कुमार की तहरीर पर गांव बरखेड़ा सोनक के निवासी ग्राम प्रधान के भाई नेमपाल, चचेरे भाई मनोज, पूर्व प्रधान देवेंद्र, उनके पुत्र विकास, रामगोपाल और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें