फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला से मारपीट करने वाले पति समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। गांव अलावलपुर की नगमा ने पति समेत चार के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी अलावलपुर के फहीम से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल में किसी न किसी बात पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। कई बार परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया, लेकिन इसके बाद उससे मारपीट की जाती है। शनिवार को भी पति फहीम, देवर नईम, सास कलीजन और ससुर छोटे अली ने उससे मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पांच वारंट जेल भेज
बनियाठेर। थाना पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि मऊ अस्सू के मोहम्मद नूर और रमजानी व बनियाखेड़ा गांव के दानिश, इकरार और खुशनवी के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। काफी समय से सभी आरोपी न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे थे। इनके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किए थे। रविवार को आरोपियों को इनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें