फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक की हत्या के आरोप में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गांव केशोपुर रसेटा निवासी युवक का अपहरण के बाद हत्या कर शव रेलवे लाइन पर डालने के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव केशोपुर रसेटा निवासी जगदीश ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने 24 अप्रैल को उसके बेटे सतीश को फोन करके अपने पास बुलाया था। इसके बाद से सतीश गायब हो गया था। बाद में 27 जुलाई को बरेली रेलवे स्टेशन से उसके पास फोन आया कि उसके बेटे सतीश का शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। उसने बताया कि इन लोगों ने उसके बेटे का अपहरण कर जान से मार कर रेलवे लाइन पर डाल दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर गांव के ही आरोपी महिला मालवती व सत्यवती समेत सत्यपाल, राजकुमार विशन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें