संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर के आधार पर अपहरण व अन्य धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने बताया है कि वह 23 मई को अपने गांव से दूसरे गांव सौंधन मोहम्मदपुर कपड़ों की सिलाई कराने के लिए गई थी।
लौटते समय बस अड्डे से एक युवक ने अपनी कार में बैठा लिया और अमरोहा के हसनपुर स्थित एक धर्मशाला में बेहोश कर ले गया। जहां जब होश आया तो आरोपियों ने हाथापाई की और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक आरोपी बाइक से कैलादेवी चौराहे पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंद्रमोहन, निर्देश, वीरेश, अनिल और सुनील के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मालूम हो बुधवार को युवती के पिता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का नौ लोगों पर आरोप लगाया था। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।