फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बहजोई। बहजोई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित आठ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने प्रार्थना पत्र में दहेज में कार न मिलने पर मारपीट करने व तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बहजोई क्षेत्र के गांव ढाढौल निवासी रेशमा ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पति, सास, ससुर व अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट करने व पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया था। प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका निकाह 2017 में जिला अमरोहा के थाना डिडौली गांव सलापुर मुर्शलीन से हुआ था। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे। कम दहेज के लिए ताने देते थे तथा कार की मांग करते थे। आरोप है कि कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। कई बार घर से निकाल दिया। पिता ने ससुरालियों की खुशामद करके वापस भेज दिया। आरोप है कि 16 मई को ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट कर चार वर्षीय बेटी के साथ उसे मायके ढाढौल छोड़ गए। इस मामले की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद ससुराल वाले ओर भी नाराज हो गए और 25 मई को पति मुर्शलीन मेरे मायके आ गए। वहां मेरे पिता, भाईयों के सामने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि इस मामले की थाना बहजोई, एसपी संभल से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेशमा ने न्यायालय में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। सीजेएम ने रेशमा के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेेश दिए हैं। बहजोई पुलिस ने अमरोहा के थाना डिडौली गांव सलारपुर निवासी पति मुर्शलीन, ससुर जर्रार, सास किशवरी, देवर सलीम, वसीम, हसीन, दो ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व तीन तलाक के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें