फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दरोगा और पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, सीओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली के मोहल्ला फतेहउल्ला सराय निवासी नफीस पुत्र महमूद ने कोतवाली के दरोगा व पांच-छह पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही एक कागज पर अंगूठा लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत सीओ से की गई है। शिकायत में बताया है कि वह मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल अपने साले के साथ आया था। जिला अस्पताल में साले की मेडिकल की रिपोर्ट की जानकारी लेनी थी। बताया कि जिला अस्पताल में मंडी समिति पुलिस चौकी के इंचार्ज मिले और वह अपने साथ ले गए।
कोतवाली में ले जाकर मारपीट की और एक सादा कागज पर अंगूठा लगवा लिया। बताया कि सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क के फोन करने पर छोड़ दिया लेकिन कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जानकारी करता हूं क्या मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें