फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दस माह पहले तहसील में दंपती को पीटने में भाजपा नेता के भाई पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाने में हिंदूपुरा खेड़ा निवासी सऊद की पत्नी बुशरा परवीन ने भाजपा के पश्मिची क्षेत्र उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल समेत तीन के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मारपीट और धमकाने का मामला करीब दस महीने पुराना है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बुशरा परवीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 जुलाई को चौधरी सराय की एक जमीन के विवाद के चलते उप जिलाधिकारी न्यायालय में गई थीं। इसी दौरान कपिल सिंघल अपने साथियों के साथ पहुंचा और पति के साथ मारपीट की। जब वह बीचबचाव करने के लिए पहुंची तो उन्हें भी मारा पीटा गया। इसके बाद भाजपा का नेता होने का हवाला देकर धमकी दी। किसी तरह बचकर मौके से आए। बाद में कोई कार्रवाई भी नहीं की गई।
मालूम हो कपिल सिंघल के खिलाफ कैलादेवी और संभल कोतवाली में भी कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। गोरखपुर मठ के नाम से फर्जी कॉल कराने का भी आरोप लगा है। इसमें तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें