फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला में 12 पर केस

Thu, 02 Oct 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। गांव सिमरई में पांच दिन पहले रंजिश घर में घुसकर मां-बेटे को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मदनपाल ने तहरीर देकर बताया कि 26 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे परिवार के साथ घर में बैठा था। इसी दौरान रंजिश के चलते गांव के दर्जन भर लोग लाठी डंडे व अवैध हथियार लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसे और उसकी मां को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के श्यौराज, हंसराज, चंद्रवती, विजयपाल, सत्यवीर, हरवीर, वीरपाल, आदेशवती, बहादुर, पुष्पा, अमलेश, मुन्नी सहित बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक ने चार पर लगाया मारपीट का आरोप
जुनावई। गांव सराय निवासी भोजराज ने दो दिन पहले गांव के ही चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 29 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोग लाठी डंडों होकर आए और गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें