फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धान के खेत में मिला युवक का शव

Thu, 02 Oct 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
रजपुरा क्षेत्र के बहटकरन के जंगल में घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
गवां (संभल)। जिला बदायूं के गांव भोजीपुरा मवई निवासी हरीश (40) का शव बुधवार की सुबह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बेहटकरन के जंगल में धान के खेत में पड़ा मिला। वह 18 साल से गांव जहानपुर में बहन कमलेश के घर पर रहता था। मृतक की बहन ने हत्या के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव जहानपुर निवासी कमलेश ने बताया कि उसका भाई हरीश अविवाहित था और उसके साथ ही रहता था। बताया कि करीब चार माह पहले उसका भाई हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करने के लिए गया था। दो दिन पहले उसकी अपने भाई से बात हुई थी, लेकिन उसने गांव आने की कोई बात नहीं की थी। अचानक दो दिन बाद गांव के पास कैसे पहुंचा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे भाई का शव मिलने की जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि उसके भाई का शव मुख्य मार्ग से करीब 50 मीटर अंदर खेत में मिला है। उन्होंने भाई की हत्या करने के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
रजपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने बेहटकरन गांव के पास घूमते देखा था। मृतक के नजदीक से एक थैली मिली है, जिसमें कपड़े हैं। जेब से मोबाइल और कुछ रुपये जेब से बरामद हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें