फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के दो सहकर्मियों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें युवती के साथ बरेली स्थित मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाले दो सहकर्मियों को नामजद किया गया है। जीआरपी चंदौसी मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर सुबह 7.25 बजे चंदौसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी थी। तभी डीजल (पावर) के पीछे वाली दिव्यांग बोगी में कुछ महिलाओं ने बर्थ पर लेटी युवती को उठाया, तो कोई हलचल नहीं हुई थी। इसके बाद महिलाओं ने घटना की सूचना लोको पायलट को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। युवती की शिनाख्त सपना निवासी नंगला मान सिंह फुटा रोड थाना गांधी पार्क जिला अलीगढ़ के रूप में हुई थी। जानकारी पर बुधवार की शाम चंदौसी पहुंचे हरदेव ने बताया की उसकी बहन बरेली स्थित एक मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी, उसके साथ काम करने वाले सहकर्मी एसआर राजपूत और रेखा निवासी राया जनपद मथुरा उससे रंजिश रखते थे। हरदेव ने सहकर्मियों पर दुपट्टे से गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर जीआरपी चंदौसी ने रेखा और एसआर राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें