फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ केस

Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। कस्बे में एक युवक महिला को बहलाकर अपने साथ ले आया। इसके बाद दुकान में बंद करके दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला के परिजन आ गए। जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी चचेरी बहन शादीशुदा है। वह होली पर गांव आयी थी। गांव में पड़ोसी का रिश्तेदार भी आया था। आरोप है कि सोमवार की दोपहर युवक उसकी बहन को बहलाकर कस्बे में ले गया। यहां एक दुकान में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसकी भनक उसे लगी तो वह मौके पर पहुंच गया। उसने दुकान का शटर खोलकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी भाग गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंगुर्रा गांव निवासी प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें