फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध खनन में सभासद समेत 16 के खिलाफ मुकदमा, तीन जेल भेजे

Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव भरतरा में सोमवार की रात डीएम ने रात 12 बजे स्वयं पहुंचकर अवैध खनन पकड़ा था। बुधवार को मामले में पुलिस ने सभासद समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मौके पर पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात डीएम मनीष बंसल ने मुखबिर की सूचना पर गांव भरतरा के जंगल में पहुंचकर अवैध खनन करते तीन लोगों को मौके पर पकड़ लिया था। सूचना पर खनन अधिकारी और थाना पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंची थी। तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलिया, एक ट्रैक्टर-मांझा और एक बाइक मौके पर मिलने पर सीज की थी। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि खान निरीक्षक मोहम्मद हलीम की तहरीर पर राम खिलाड़ी, धर्मेंद्र, धेष्यम, भूरा, शाहदत, केपी, छोटो, मुनीश, नेतीजी, दिपश, अजय, नेपाल, प्रेमपाल, हरिओम व रामचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मौके पर पकड़े गए हरिओम, रामचंद्र व प्रेमपाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें