फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कटान के शक में पशुओं से लदी गाड़ियां रोकीं, प्रधान समेत तीन को पीटा

Wed, 07 Aug 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। गांव घोसीपुरा में सोमवार की रात ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं से लदे दो कैंटरों को घेराबंदी कर रोक लिया और चालकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में ग्राम प्रधान भी घायल हो गए। गोवंशीय पशुओं को गनपुरा गांव से ऐंचोली स्थित गो-आश्रय स्थल लाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटरों को कब्जे में लिया। पशुओं को कैलादेवी गोशाला में संरक्षित कराया गया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में सोमवार की रात 9: 30 बजे 27 गोवंशीय पशुओं से लदे दो कैंटरों को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके रोक लिया। कैंटर में एक गोवंश पशु की मौत पर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। दोनों चालक और ग्राम प्रधान की जमकर पिटाई की गई। ग्राम प्रधान ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों कैंटर और चालकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांति किया। पुलिस ने दोनों कैंटर के पशुओं को कैला देवी में स्थित स्थाई को आश्रय स्थल में गोवंश पशुओं को छुड़वाया है। घायल गोवंश पशुओं का उपचार कराया गया। एक गोवंश पशु मृत अवस्था में मिला, जबकि तीन गोवंश पशुओं के गंभीर चोट होने पर उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें