फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों के विवाद में दरी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 02 Feb 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डांडा में बच्चों के बीच हुए विवाद में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे एक पक्ष के दरी विक्रेता शाकिर (47) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गांव में एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। शाकिर के साले अनवार ने बताया कि उनके जीजा शाकिर करीब 20 वर्ष से गांव में रहे हैं। वह मूलरूप से अलीगढ़ की तहसील अतरौली अंतर्गत गांव दादो के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार शाम को शाकिर के बच्चों का पड़ोस के बच्चों से विवाद हो गया था। किसी ने बीच-बचाव करा दिया। कुछ देर के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसके जीजा गांव-गांव जाकर दरी बेचने का काम करते थे। परिवार में पत्नी किश्वर जहां के अलावा तीन बेटे और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि मृतक के साले की तहरीर पर गांव जिजौडा डांडा निवासी वारिस, इदरीश, मक्को, इन्ना और शरीफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें