फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोहरे में डीसीएम-टाटा मैजिक भिड़ीं, कक्षा आठ के छात्र की मौत

Thu, 01 Feb 2024 04:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंदौसी-संभल मार्ग पर गांव बिछौली के पास बुधवार की सुबह कोहरे के चलते डीसीएम चालक ने टाटा मैजिक वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में मुरादाबाद के थाना सोनकपुर के गांव रामपुर धतरा निवासी कक्षा आठ के छात्र मोनू (14) की मौत हो गई। जबकि उसका पिता वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना सोनकपुर के गांव रामपुर धतरा निवासी वीर सिंह के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। सबसे बड़ा बेटा मोनू कक्षा आठ का छात्र था और काम करके पिता का हाथ भी बटाता था। बुधवार की सुबह वीर सिंह टाटा मैजिक वाहन में गन्ने की पत्ती भरकर संभल बेचने के लिए जा रहे थे। साथ में बड़ा बेटा मोनू भी था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह चंदौसी-संभल मार्ग पर गांव बिछौली के पास पहुंचे तो संभल की ओर से आए तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौत हो गई। जबकि वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें