फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होगा कॅरिअर मेला

Fri, 11 Oct 2024 04:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अब राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कॅरिअर मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अध्ययनरत विद्याथियों को मनपसंद कॅरियर चुनने में मदद मिल सकेगी। इस मेले में विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी कॅरिअर संबंधित समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्याथियों को कॅरिअर संबंधित जानकारी देने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब कॅरियर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रति विद्यालय के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। विद्यालय स्तर पर अक्टूबर माह, जिला स्तर पर नवंबर और राज्य स्तर पर दिसंबर माह में कॅरिअर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं, बैंक, स्थानीय औद्योगिक इकाइयों, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी आदि को बुलाया जाएगा। जो छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी कॅरियर संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों की क्षमता के तहत उनका पंसदीदा कॅरिअर चुनने में भी सहायता करेंगे।
...................

कॅरिअर मेले में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। कॅरिअर मेले में विशेषज्ञ विद्यार्थियों को कॅरिअर चुनने में उनकी मदद करेंगे। विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। -सीपी सिंह, कार्यवाहक डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें