फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में वेल्डिंग को लेकर हंगामा, पथराव

Sun, 10 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बुधवार को बारिश के दौरान गिरे ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बदायूं रोड हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास कार में वेल्डिंग कराने पहुंचे कार स्वामी और दुकानदार में पहले वेल्डिंग कराने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बात बढ़ गई और कार स्वामी ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से पत्थर भी चलने लगे। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नगला पूर्वा निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र मोती की वेल्डिंग की दुकान है। इस्लामुद्दीन ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 12:15 बजे जनेटा निवासी वसीम और हाल निवासी लक्ष्मण गंज कार में वेेल्डिंग कराने दुकान पर पहुंचा था। यहां पहले वेल्डिंग कराने को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि, इस पर वसीम ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। 

इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चले। पथराव से हाईवे पर जहां-तहां वाहनों के पहिए थम गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों में बैठीं महिलाएं और बच्चे सहमे रहे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, हालात काबू में किए। 
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष से इस्लामुद्दीन और उनके भाई शमशुद्दीन घायल हो गए। दोनों को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। दोनों घायलों का उपचार कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग गए। मौके से पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान करीब घंटे भर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। 

प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर ने बताया कि घटना की जानकारी की गई है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें