फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले दिल्ली से चोरी हुई कार चालान कटने के बाद मैसेज पहुंचने पर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना पुलिस ने वाहन चोर पकड़ा है। यह वाहन चोर दिल्ली और एनसीआर से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चार दिन पहले चोरी की कार का चालान कटने पर इसका खुलासा हुआ। एक कार डेढ़ वर्ष पहले दिल्ली के मधु विहार थाना इलाके से चोरी हुई थी। चालान कटने पर कार स्वामी के पास मैसेज पहुंच गया। पीड़ित ने संबंधित थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

चोरी की कार चला रहा आरोपी पुलिस ने पकड़ लिया और असमोलीपुलिस ने आरोपी का चालान किया है। अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत गांव चौधरपुर निवासी मन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डेढ़ वर्ष पहले दिल्ली के मधु बिहार थाना इलाके से सेंट्रो कार चोरी की थी। कार में असली दस्तावेज होने का फायदा उठाया और फर्जी शपथ पत्र के माध्यम से कार गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी। उस व्यक्ति ने गांव असमोली निवासी व्यक्ति को बेची। इसी तरह से कार चार लोगों के पास रही। गुरुवार को गांव ओबरी निवासी एक व्यक्ति कार को लेकर मुरादाबाद गया था। इसी दौरान यातायात पुलिस ने चालान काट दिया। चालक ने नकद भुगतान का आग्रह किया तो उसको पुलिस ने मान लिया और चालान भरने के बाद चालक कार लेकर आ गया।
चालान कटने और भरने का मैसेज दिल्ली निवासी कार स्वामी के पास पहुंचा। डेढ़ वर्ष पहले चोरी हुई कार के चालान कटने का मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने कार चोरी होने की रिपोर्ट मधु बिहार थाने में दर्ज कराई हुई थी। मैसेज पहुंचने पर पीड़ित ने थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। असमोली पुलिस ने जानकारी मिलते ही सभी लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इसी दौरान गांव चौधरपुर निवासी आरोपी मन्नू ने कार चोरी करने की घटना को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। कार स्वामी को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें