चंदौसी/गुन्नौर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद के बार्डर सील कर दिए हैं। साथ ही हाइवे पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार में हूटर लगा होने पर सीज कर दिया। साथ ही अन्य वाहन चालकों से बीस हजार रुपये जुर्माने के वसूले गए।
शुक्रवार को बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ की पुलिया, बदायूं चुंगी, मुरादाबाद रोड तथा बदायूं रोड स्थित बॉर्डर पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, एसएसआई संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की। शहर के हाईवे पर वाहन चेकिंग से होने से वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। चेकिंग के दौरान वाहनों में किसी प्रकार की कोई अनावश्यक वस्तु नहीं मिली। चेकिंग के दौरान कार में हूटर लगा होने पर उसे सीज कर दिया गया। वहीं अन्य वाहनों से जुर्माने के रूप में 20 हजार रुपये की धनराशि वसूली गई। गुन्नौर व बबराला में सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। नरौरा बैराज और बदायूं जनपद की ओर से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।