फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: सड़क किनारे तख्त पर बैठीं दो महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, दोनों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Tue, 25 Feb 2025 09:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई।

सार

 मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव बमनेटा में चंदौसी की ओर से बहजोई आ रही एक वैगन आर ने सड़क किनारे तख्त पर बैठीं दो महिलाओं छत्रवती व रानी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
वैगन आर ने मारी दो महिलाओं को टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल स्थित वैगनार की टक्कर से सड़क किनारे तख्त पर बैठीं दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाओं की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस बीच मौके पर भीड़ रही। वहीं, वैगन आर सवार नोएडा निवासी अरशद खान भी घायल हो गया। 

विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव बमनेटा में चंदौसी की ओर से बहजोई आ रही एक वैगन आर ने सड़क किनारे तख्त पर बैठीं दो महिलाओं छत्रवती व रानी को टक्कर मार दी। इससे महिला छत्रवती (55) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

दूसरी महिला रानी समेत वैगन आर सवार अरशद खान को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में महिला रानी (45) ने दम तोड़ दिया। इस बीच चालक समेत वैगन आर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें