फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खंदक में पलटी मिली कार, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के पास संदिग्ध कार खंदक में पलटी मिली है। पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि राहगीरों की सूचना मिलने पर पुलिस भेजी थी। जिस हिसाब से यह कार पलटी मिली, उससे लगता है कि संदिग्ध लोग तेजी से कार चला रहे होंगे और मोड़ पर कार को नियंत्रित नहीं कर पाए होंगे। लेकिन कार किसकी है और कहां से कहां को ले जाई जा रही थी, इस बारे में पता नहीं चल सका है। मामले की जांच शुरू कराई गई है। कार को कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें