थाना बनियाठेर क्षेत्र के न्यू बाईपास के फ्लाईओवर सामने से आ रहे दो वाहनों को बचाने के प्रयास में कार फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। हादसे में कार सवार सात युवक घायल हो गए। एंबुलेंस व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। सभी घायल युवक कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ के है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी सात युवक न्यू बाईपास के फ्लाईओवर पर बने होटल से सोमवार की रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद कार से लौट रहे थे। तभी फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे दो वाहनों को बचाने के प्रयास में कार फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। कार नीचे लगे 37 हजार विद्युत पोल से टकराकर धान के खेत में जा घुसी। विद्युत पोल से टकराने के बाद तारों से चिंगारी भी निकली। हादसे में कार सवार सात युवक जोरस, कौशल, अनिकेत, तरुण, आकाश, उत्कर्ष, राजकुमार घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार सवार जोरस ने बताया कि वह कार में आगे बैठे और सामने से दो वाहनों को बचाने के प्रयास में कार फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी।