फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, लोगों ने चालक को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नशे में धुत कार चालक ने सीओ ऑफिस के सामने ई -रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।चंदौसी के मौलागढ़ निवासी राहुल ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन

रविवार की शाम वह संभल के दिनेश को संभल चौराहे पर छोड़ने जा रहा था। सीओ ऑफिस के समीप पीछे से आई कार ने ई -रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई- रिक्शा चालक राहुल और पीछे बैठा दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को साैंप दिया।
कार चालक नशे की हालत में था। हादसे से पहले उसने स्टेशन रोड पर भी एक ई-रिक्शा को मार दी थी। जबकि कई लोग बाल बाल बच गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए चंदौसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें