फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसानों ने धनारी स्टेशन पर 22 मिनट रोकी पैसेंजर ट्रेन, दो घंटे बैठे ट्रैक पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/धनारी/बबराला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू असली ने विभिन्न मांगों को धनारी रेलवे स्टेशन पर 22 मिनट पैसेंजर ट्रेन को रोका तथा दो घंटे धरने पर बैठी रही। इसके बाद एसडीएम को 12 सूत्र मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पर किसानों के आंदोलन को लेकर चंदौसी, बबराला में भी स्टेशन व फाटकों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान और पूर्व निर्धारित रेल रोको आंदोलन कार्यक्रम को लेकर भाकियू असली के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में धनारी में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रैक के पास धरने पर बैठ गए। दोपहर 12.20 बजे बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पहुंची। ट्रेन के आते ही कार्यकर्ता ट्रैक पर ट्रेन के सामने आ गए। दिल्ली बार्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। करीब 22 मिनट किसान ट्रेन के आगे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर किसान मान गए और दोपहर 12.42 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
ट्रेन के जाने के बाद भाकियू असली के कार्यकर्ता फिर से धरने पर बैठ गए। दोपहर करीब दो बजे एसडीएम गुन्नौर रमेश बाबू स्टेशन पहुंचे। इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, आशिफ रजा, बाबूराम प्रजापति, मोरध्वज यादव, विशन सिंह यादव, भूरे सिंह यादव, ब्रह्मचारी यादव, जाकिर हुसैन, इस्लाम अली, सचिन यादव, ॠषिपाल सिंह यादव, ब्रह्मचारी सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें