फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार में गैस रिफलिंग करते समयलगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में शिव मंदिर मार्ग पर घरेलू सिलिंडर से गैस रिफलिंग के दौरान कार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। गमीनत रही कि कार में आग लगने पर कुछ लोगों ने सिलिंडर को नाले में फेंक दिया। आसपास की दुकानें बंद हो गईं और लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी ने भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटाई। आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर दो बजे गांव मौलागढ़ के शिव मंदिर मार्ग पर दुकान पर अवैध रूप से कार में घरेलू गैस सिलिंडर से रिफलिंग की जा रही थी। तभी अचानक कार ने आग पकड़ ली। कार में आग लगने पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गैस रिफलिंग कर रहे लोगों ने घरेलू गैस सिलिंडर को उठाकर पास ही नाले में फेंक दिया। कुछ ही देर में कार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धूकर चलने लगी। कार में आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए। आग का विकराल रूप देख किसी ने आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटाई।
आग लगने की सूचना मिलने पर दोपहर ढाई बजे अग्निशमन केंद्र की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने जलती कार में पानी की बौछार मारनी शुरू कर दी। 15 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लोगों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो कार में लगी आग दुकान व घर में फैल जाती है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधे निवासी कार स्वामी विपिन कुमार ने बताया कि मौलागढ़ से कार बुकिंग में पूर्णागिरि ले जा रहे थे।
विज्ञापन

कार में नहीं था कोई मौजूद
मौलागढ़ के शिव मंदिर पर जब गैस रिफलिंग करने के दौरान कार में आग लगी तो कोई सवारी अंदर नहीं बैठी थी। अन्यथा जनहानि हो सकती थी। कार से मौलागढ़ निवासी कुछ लोग पूर्णागिरि जा रहे थे। इसलिए कार में गैस रिफलिंग कराई जा रही थी। कार में लगी भीषण आग को देख आसपास की दुकानें बंद हो गई। लोगों को डर था कि गैस सिलिंडर न फट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें