फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व रोडवेज बस की टक्कर, युवती की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नरौरा मार्ग पर काली मंदिर के पास रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक रोडवेज बस लेकर फरार हो गया। घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया तथा परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जिला लखीमपुर खीरी थाना व गांव हरग्राम निवासी काले खान के परिवार के लोग जिला बुलंदशहर के अनूपशहर में चादरपोशी के लिए जा रहे थे। कार में उनकी बेटी अलीशा खान, सुहाना खान, बड़ी बेटी शालू, जिला बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी दामाद अनीस थे। कार को गांव हरग्राम निवासी चालक प्रदीप कुमार चला रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब चार बजे गुन्नौर से आगे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर काली मंदिर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने गाड़ी की साइड में टक्कर मार दी।
हादसे में कार में सवार अलीशा खान, सुहाना खान, शालू व चालक प्रदीप कुमार घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अलीशा खान(26) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक प्रदीप को अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया और परिजन लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक रोडवेज बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें