फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

Sun, 11 Feb 2024 03:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए विभागीय तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में परीक्षा केंद्र भी चयनित हो गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों समेत परीक्षा को निष्पक्ष पूरी कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दिए जाने की प्रक्रिया गतिमान है।

डीआईओएस वेदराम कौशल ने बताया कि 17 व 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा चार पालियों में होगी। एक दिन में दो पालियों में परीक्षार्थी पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एक पाली में 9840 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज लहरावन के प्राचार्य सीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष पूरी कराए जाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों को विभाग की ओर से तथा 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों को जिलाधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा। इसके अलावा सभी केंद्र पर्यवेक्षक पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें