संभल। सरायतरीन के मोहल्ला नवादा में बिजली बिल बकाया वसूलने गई टीम के साथ मारपीट व गाली गलौज करने के मामले में महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह रिपोर्ट बिजली कर्मचारी भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है। पुलिस को दी तहरीर में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ मोहल्ला नवादा में बकाया वसूलने के लिए गए थे।
इस दौरान इसी मोहल्ले के निवासी चंदा बी ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मारपीट और गाली गलौज की। साथ ही सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस इसी आधार पर महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी ओर महिला ने भी बिजली कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।