फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान सोशल साइट्स पर जुड़ने का आह्वान कर रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण ने चुनावी दौर और उसके प्रचार के तरीके को भी बदल दिया। चुनाव आयोग ने वर्चुअल प्रचार के निर्देश दिए तो प्रत्याशी भी सोशल मीडिया को समझने में जुट गए हैं। जिन सोशल साइट्स के बारे में कुछ नहीं जानते थे अब प्रत्याशी ट्विटर समझने और उसके माध्यम से फॉलोअर बढ़ाने में दिमाग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनावी जमीन सोशल मीडिया पर तैयार करने के लिए सोशल मीडिया की समझ रखने वाले युवा साथ रख लिए हैं। जनसंपर्क के नाम पर प्रचार तो दिन रात चल ही रहा है। इस जनसंपर्क में युवा वर्ग को सोशल साइट्स से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। जो ज्यादा कुछ नहीं जानता वह व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, जिन मोबाइल फोन में मैसेज गिने चुने आते थे वह इस समय डाटा ऑन होते ही घनघनाने लगते हैं। इससे कुछ लोग परेशान भी होंगे।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर राजनीतिक प्रचार छाया हुआ है। सोशल साइट्स पर सक्रिय रहने वाले लोग इसका प्रचार प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन और वीडियो अलग-अलग अंदाज में बनाकर शेयर की जा रही हैं। प्रत्याशियों ने जो टीम बनाई हुई हैं। वे टीम के सदस्य नंबर लेकर व्हाट्स ग्रुप में तेजी से जोड़ रहे हैं और सोशल साइट्स पर होने वाले प्रचार की बारीकी से जानकारी भी दे रहे हैं। अब इस प्रचार का असर चुनाव पर कितना रहेगा। यह तो मतदान के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें