फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। आगामी त्योहारों और पतंगबाजी के सीजन को देखते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने चीनी मांझे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। युवा इकाई के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से मुलाकात की। बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की पुरजोर अपील की है। यह भी कहा कि पदाधिकारी आगे निगरानी रखेंगे ताकि इसकी बिक्री न होने पाए।
विज्ञापन

संगठन के जिला महामंत्री प्रभात कृष्णा ने कहा कि माता-पिता यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे पतंगबाजी के लिए किसी भी हाल में खतरनाक चीनी मांझे का इस्तेमाल न करें। चीनी मांझा रोकने की मुहिम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने सक्रियता दिखाई है। सामूहिक रूप से चीनी मांझे का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। लकी वार्ष्णेय, रमाकांत शर्मा, निशांत शर्मा, अतुल कश्यप, गोविंद वार्ष्णेय, तस्लीम ख़ान, बिट्टू माली. मारूफ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें