संभल। सावन माह 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। पूरे माह में चारों सोमवार को तमाम भक्त गंगा घाटों से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बड़ी संख्या में लोग राजघाट बबराला, अनूपशहर, ब्रजघाट, हरिद्वार आदि से जल भरकर लाएंगे। इस दौरान जिले के सादातबाड़ी, बेरनी शिव मंदिर, प्रकटेश्वर महादेव मंदिर फत्तेहपुर भाऊ, झारखंडी महादेव मंदिर गुमसानी, पातालेश्वर महादेव मंदिर, वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक, संतोषपुरी आश्रम अट्टा अतौरा में भीड़ रहेगी। मालूम हो सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त, दूसरा 11, तीसरा 17 और चौथा सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है। इन्हीं दिनों में भीड़ उमड़ेगी। इस भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षित आवागमन और सुरक्षा के लिहाज से जिले के पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की हैं। सावन माह के सभी सोमवार को रूट डायवर्जन के अलावा प्रमुख मंदिरों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और रूट डायवर्ट का प्लान तैयार है। जिले में प्रत्येक शनिवार की सुबह 8 बजे से सोमवार शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट लागू रहेगा। कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्ट के दौरान सभी भारी वाहन जैसे (रोडवेज बस, प्राइवेट बस, डीसीएम, ट्रक और अन्य भारी वाहन) वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
यह सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे, जबकि बाइक, कार और अन्य छोटे निजी वाहनों का संचालन जारी रहेगा। यदि कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ अधिक बढ़ती है तो प्रशासन उसी दौरान छोटे वाहनों के रूट डायवर्जन पर निर्णय लेगा और आवश्यकतानुसार उनका संचालन बंद करेगा। रूट डायवर्ट प्लान के लिए सभी प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि शिवभक्तों को परेशानी न हो।
00000
डायवर्जन की यह रहेगी व्यवस्था-
1-मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात- मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात, चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय चौकी संभल से खिरनी इंटरचेंज से गंगा एक्सप्रेसवे पर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
2-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात-
मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात, बिलारी में बिलारी सिरसी तिराहे से हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में वाजिदपुरम बाईपास होकर चौधरी सराय चौकी संभल से गवां से केसरपुर तिराहा से रजपुरा से नूरपुर तिराहा से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
3-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात-
बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात, चंदौसी में वाया बदायूं चुंगी चंदौसी ग्रीन बाईपास होकर होकर सिम्स कॉलेज के पास संभल तिराहा चंदौसी से संभल में चौधरी सराय होकर खिरनी में गंगा एक्सप्रेस-वे से अपने गतव्यं की ओर बढ़ेगा।
4-इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात-
इस्लामनगर रोड बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात, बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से सम्भल तिराहा बहजोई से बेहटा जय सिंह चौराहा से टिक्टा रोड होते हुए रजपुरा और फिर नरोरा पुल होकर अपने गतव्यं की ओर जाएगा।
5-दिल्ली से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात-
दिल्ली से चंदौसी, संभल एवं मुरादाबाद को जाने वाला यातायात, हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे के कट से संभल होकर अपने गतव्यं को जाएगा।
6-अलीगढ़ से नरोरा पुल की ओर से चंदौसी, संभल और मुरादाबाद को जाने वाला यातायात- गवां होकर अपने गतव्यं को जाएगा। 7-अलीगढ़ से नरोरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर एवं लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात, नेहरु चौक गुन्नौर से इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहा और फिर गवां होकर अपने गतव्यं की ओर जाएगा।
8-चंदौसी से राजघाट बबराला मार्ग पर-मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी व व्यावसायिक वाहन बिलारी से सिरसी की ओर डायवर्ट रहेंगे। चंदौसी, बनियाठेर से बहजोई-पाठकपुर, धनारी, कैल, नूरपुर तिराहा और राजघाट तक किसी भी भारी वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
9- जोया मार्ग से संभल-बहजोई पर मनोटा पुल से बहजोई तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया: प्रतिबंधित रहेगा।
10-चौधरी सराय संभल से सैदनगली-गजरौला मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया: प्रतिबंधित रहेगा।
11-नेहरू चौक थाना गुन्नौर की ओर से इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यावसायिक वाहन वनवे मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे। कांवड़ियों की संख्या के दृष्टिगत ही संचालन किया जा सकेगा।
00000
यह हैं कांवड़ मार्ग, जिन पर पूर्णतया: रहेगी पाबंदी
चंदौसी से राजघाट - बबराला मार्ग (कांवड़ मार्ग)
जोया से संभल बहजोई मार्ग (कांवड़ मार्ग)
चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग (कांवड़ मार्ग)
000000000000
भारी वाहन इन स्थानों पर रोके जाएंगे
राधा गोविंद इन्स्टीट्यूट के पास होल्डिंग एरिया संभल तिराहा चंदौसी डायवर्जन
गंगा एक्सप्रेसवे ग्राउंड में होल्डिंग एरिया निकट खिरनी तिराहा
रजपुरा शुगर मिल में होल्डिंग एरिया नूरपुर तिराहा
कृषि उत्पादन मंडी, बबराला में होल्डिंग एरिया
बड़ा ग्राउंड बहजोई निकट संभल तिराहा बहजोई होल्डिंग एरिया
00000000
डायवर्जन प्वाइंट-
नेहरू चौक गुन्नौर, थाना- कोतवाली गुन्नौर
नूरपुर तिराहा, थाना- कोतवाली गुन्नौर
इन्द्राचौक बबराला, थाना- कोतवाली गुन्नौर (सिंगल मार्ग पर डियूटी)
केसरपुर तिराहा, थाना- रजपुरा
गवां संभल रेहरा तिराहा, थाना रजपुरा
इस्लामनगर बौराहा बहजोई, थाना कोतवाली बहजोई
संभल तिराहा बहजोई, थाना कोतवाली बहजोई
बेहटा जयसिंह चौराहा, थाना कोतवाली बहजोई
चौधरी सराय चौराहा, थाना-कोतवाली संभल
चंदौसी चौराहा संभल, थाना कोतवाली संभल
वाजिदपुरम बाईपास संभल, थाना कोतवाली संभल
भोलेश्वर चौकी संभल, थाना कोतवाली नखासा
खग्गूपुरा बाईपास संभल, थाना कोतवाली नखासा
सिरसी बिलारी तिराहा, थाना- हजरतनगर गढ़ी
नया बाईपास, सिम्स कॉलेज, थाना कोतवाली चंदौसी
संभल तिराहा चंदौसी, थाना- कोतवाली चंदौसी
गांधीमूर्ति तिराहा बिलारी, थाना कोतवाली बिलारी (बनियाठेर डायवर्जन)
खिरनी कट- गंगा एक्सप्रेसवे
00000
कोट
रूट डायवर्ट करने की तैयारी कर ली गई है। सावन माह में प्रत्येक शनिवार की सुबह से सोमवार की शाम तक निर्धारित कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्ट रखा जाएगा। सभी भारी वाहनों का इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। अन्य मार्गों से इन वाहनों को गुजारा जाएगा। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए इसमें फेरबदल किया जा सकता है।
जगरोशन, यातायात पुलिस प्रभारी, संभल